फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतनपुरी में मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

विज्ञापन
16-रतनपुरी में मुठभेड़ के दौरान बरामद तमंचा। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को पकड़ा है, जबकि तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से एक गाड़ी व डीजे का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

रतनपुरी के थानाध्यक्ष एमपी सिंह को सूचना मिली कि रविवार की देर रात पांच बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए बड़सू व सलावा मार्ग पर खड़े हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इन बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग प्रारंभ कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग में दो बदमाशों की घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए, जबकि इनके साथी तीन बदमाश फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाश कय्यूम पुत्र मकसूद निवासी गांव भूरा थाना कैराना शामली व दूसरा नावेद पुत्र मुस्तकीम निवासी लोहिया थाना सरधना है। बदमाशों के कब्जे से एक गाड़ी, डीजे का सामान बरामद किया है। रतनपुरी के थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का अपराधी इतिहास खंगाला जा रहा है। पकड़े गए दोनों शातिर किस्म के बदमाश है। फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है।

14-रतनपुरी में मुठभेड़ के दौरान काबिंग करती पुलिस।- फोटो : KHATAULI

15-रतनपुरी में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल दोनों बदमाश।- फोटो : KHATAULI

13-रतनपुरी में मुठभेड़ के दौरान बदमाशों से बरामद गाडी और सामान।- फोटो : KHATAULI

11-रतनपुरी में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए दोनों बदमाश।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें