फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं हिंदुस्तानी हूं, सबको यही मजहब बताता हूं

विज्ञापन
भोपा के बेहडा थ्रू गांव में कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले कवि गण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मैं हिंदुस्तानी हूं, सबको यही मजहब बताता हूं
विज्ञापन

भोपा। भोपा क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ग्राम सुधार समिति के सदस्यों ने कवियों एवम अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मां सरस्वती की वंदना सुमनेश सुमन द्वारा की गई। ब्रह्म प्रकाश वशिष्ठ (बेबाक), नेमपाल प्रजापति, स्नेह भारती, गोपाल सिंह राघव, रामकुमार शर्मा रागी, पंकज शर्मा एवं कमल देव ने अपने काव्य पाठ के द्वारा उपस्थित जन समुदाय का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनता इंटर कॉलेज भोपा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगों में साहित्य के प्रति रुचि उत्पन्न होती है। कवि सम्मेलन में गाजियाबाद से आई स्नेहलता भारती ने कहा, कर्ज जिसका चुका न सके उम्र भर, आज उनकी कहानी सुनाती हूं। ब्रह्मप्रकाश बेबाक ने कहा, मैं सोच और जज्बात को गाकर सुनाता हूूं, मैं हिंदुस्तानी हूं सबको यही मजहब बताता हूं। रामकुमार रागी ने कहा, जवानों के दिलों में और भी अरमान बाकी हैं वतन के दुश्मनों की मौत का सामान बाकी है। पंकज शर्मा करहेड़ा ने अपनी पंक्तियां कुछ यूं पढ़ी, रण ये हर हाल में जितना होगा तुझे होना ही था, तुझसे तेरा युद्ध अबकी बार है। मेरठ से आए सुमनेश सुमन ने कहा, भले हम जाति मजहब धर्म में हैं, सब अलग लेकिन दिलों में सब धड़कता हिंदुस्तान रखते हैं। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता मुजफ्फरनगर से पधारे गोपाल सिंह राघव जी ने की । कार्यक्रम का संचालन सुमनेश सुमन (मेरठ) एवम प्रमोद चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सुनील कुमार , सुभाष राठी , राजदेव ,सुभाष कुमार (प्रधान कादीपुर), वैभव चौधरी, सुक्रमपाल राठी , शिवम चौधरी, अलबेल सिंह, सुबोध कुमार (प्रधानाध्यापक बेहड़ा थ्रू), मुकेश कुमार (प्रधानाध्यापक कादीपुर), अनिल कुमार राठी, पिंकू चौधरी, तपस्वी सिंह, राजेश्वर, हरबीर सिंह, श्यामलाल शर्मा ,सुरेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजक सोमपाल सिंह ने कवियों, अतिथियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता गोपाल सिंह राघव ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें