फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लिफ्ट देकर लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर लिफ्ट देकर लूटपाट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने बिलासपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बिहारी निवासी ईशाक ने गत 20 सितंबर को नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने भतीजे अमन के साथ 19 सितंबर को 1.20 लाख रुपये लेकर मेरठ के अस्पताल में भर्ती एक परिजन के उपचार के लिए जा रहा था। जब वह हाईवे के जानसठ बाईपास पर पहुंचा तो कार सवार लोगों ने उन्हें लिफ्ट देने के बहाने से बैैठा लिया। आरोप है कि कार चलते ही कार सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी देते हुए उनसे 1.20 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया।
थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार सुबह बिलासपुर चौराहे के पास से लूट में शामिल मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नंगला ताशी निवासी शादाब और शाहरुख को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से ईशाक व अमन से लूटे गए 1.20 लाख रुपये में से चार हजार की नकदी और मोबाइल बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने हाईवे पर कई स्थानों पर राहगीरों का लूटपाट करने की घटनाओं का खुलासा किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें