फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश पकड़े

विज्ञापन
मंसूरपुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़े वाहन चोर दो बदमाश। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य पकड़े
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से चोरी की एक कार, तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात को थानाध्यक्ष मनोज कुमार चाहल उपनिरीक्षक ओमप्रकाश व उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम के साथ मंसूरपुर में शाहपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, तो कार में बैठे संदिग्धों ने कार को रोकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग करते हुए कार सवारों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम तालिब पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम पटटी पीरबख्श गांव सौरम, थाना शाहपुर व नरेंद्र पुत्र रणवीर सिंह निवासी जगत कालोनी कस्बा व थाना खतौली बताया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से चोरी की कार, तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया। पूछताछ करने पर दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली की तरफ से कारों को चोरी करते हैं तथा अपने निजी स्वार्थ व मुनाफे के लिए मुजफ्फरनगर क्षेत्र में लाकर कम रुपयों में बेच देते हैं। कार चोरी के संबंध में थाना मयूर विहार दिल्ली में कार चोरी का अभियोग पंजीकृत है। पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। इससे पूर्व भी. कई बार जेल जा चुके हैं, जिन पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें