फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह आसपास जनपदों के अलावा उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा से दुपहिया वाहन चोरी करता था। आरोपियों का एक साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। गिरफ्तार आरोपियों से तीन बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी बरामद बाइकों को ले जाने के लिए आए थे।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सिविल लाइन थाने में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि जानसठ के गांव कवाल निवासी जावेद उर्फ सबलू व सहारनपुर के नानौता के गांव छछरौली निवासी आस मोहम्मद उर्फ आशू को एक सूचना के आधार पर संधावली अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।
जावेद के भाई शाहरुख की अभी तलाश है। यह दोनों बाइक चोरी करते हैं। बीस से ज्यादा चोरी की हैं। आठ बरामद हुई हैं। फर्जी नंबर प्लेट, चार हजार रुपये नकदी बरामद हुए हैं। यह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक बेचते हैं।
विज्ञापन

आस मोहम्मद फर्जी नंबर प्लेट भी बनाता है। आरोपियों से आठ बाइक बरामद हुई हैं। जो चंडीगढ़ , रुड़की, हरियाणा, नोएडा, जमुना नगर से चोरी की है। सात बाइकों का पता लगा लिया है। एक बाइक के बारे में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी कबाड़ी व कपड़ा फेरी का काम भी करते हैं। यह स्पलेंडर बाइक को निशाना बनाकर चोरी करते हैं। इन बाइकों का ताला खोलने में आसानी होती है।
जावेद उर्फ सबलू का एक भाई शाहरुख भी है। यह दोनों भाई बाइक चोरी करते हैं। आस मोहम्मद उर्फ आशू बाइक चोरी करने के साथ ही उसे बिकवाने का भी काम करता है।



आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तीनों ने 16 जुलाई को कोर्ट रोड पर अंबेडकर मूर्ति के पास से, 2 अगस्त को शिव चौक के पास एसडी मार्केट के सामने से एवं दो अगस्त को एक बाइक साई हॉस्पिटल सर्कुलर रोड से चोरी की थी। दो बाइक नंबर प्लेट हटाकर सोलह हजार रुपये में बेच दी थी। तीनों ने रुपये काम के हिसाब से बांट लिए थे। जो चार हजार रुपये बरामद हुए हैं।
यह रुपये बाइक बेच कर मिले रुपये में से बचे थे। आरोपियों ने बताया कि आस मोहम्मद व जावेद राजस्थान में कपड़े की फेरी करने के दौरान दोस्त बने थे। इसके बाद उन्होंने बाइक चोरी का धंधा शुरू कर दिया।
जावेद के खिलाफ आठ, आस मोहम्मद के खिलाफ तीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपियों का चालान कर दिया गया है। प्रेसवार्ता में एसओ सिविल लाइन इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें