फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सीवर में सफाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 22 Apr 2024 07:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर सोमवार शाम को सीवर की सफाई कर रहे दो मजदूरों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मजदूर शहर के एटूजेड प्लांट के पास सफाई के लिए सीवर में उतरे थे।
विज्ञापन
सीवर की सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार शाम को सीवर की सफाई कर रहे दो मजदूरों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। शहर के एटूजेड प्लांट के पास सफाई के लिए सीवर में उतरे दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


शहर के खालापार निवासी हाजी शमीम (62) और गहराबाग निवासी वाजिद (27) सोमवार शाम को सीवर की सफाई के लिए गए थे। दोनों सीवर में उतर गए, लेकिन अचानक ढक्कन बंद हो जाने के कारण दोनों फंस गए।

आसपास के लोगों ने दोनों को बामुश्किल बाहर निकाला। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस देरी से पहुंची। किसी तरह दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनेां की मौत हेा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें