फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बालाजी जयंती पर नगर में निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। बालाजी जयंती के अवसर पर नगर में बालाजी महाराज की 13वीं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड बाजे, धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बालाजी युवा संगठन की ओर से शोभायात्रा का शुभारंभ मीरापुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल से किया गया। शोभायात्रा मीरापुर रोड, जानसठ तिराहा, कीर्ति स्तंभ, ढाकन चौक, बड़ा बाजार, इंदिरा मूर्ति, घंटाघर होते हुए रेलवे रोड स्थित शिव मूर्ति मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। शाेभायात्रा में बैंड बाजे एवं धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। भजन मंडली में बालाजी के भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। पूजा-अर्चना शिव मूर्ति मंदिर के पुजारी पंडित बोबी शर्मा ने कराई। आयोजन में बालाजी युवा संगठन के अध्यक्ष उत्तम कुमार, राजकुमार रोहिला, सोनू ठाकुर, राजीव शर्मा, प्रमोद धीमान, सीताराम, अश्वनी शर्मा, नीरज, प्रवीण बागडी, विवेक चौधरी, आशु भगत, मुकेश अग्रवाल, अमित कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें