फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन तार टूटकर गिरा, दो कुत्ते मरे, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 29 Mar 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
तार टूटने के बाद हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ में अचानक टूटे हाइटेंशन के तार की चपेट में आने से दो कुत्ते झुलसकर मर गए। साथ ही तारों से निकली चिंगारी से उपलों में आग लग गई। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोगों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और तार जोड़ने आए कर्मचारियों को रोक दिया। लोग ने हाईटेंशन की लाइन उतरवाने की मांग की।
विज्ञापन


मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी की गली से 11 हजार की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। मंगलवार को जर्जर तार अचानक टूटकर नीचे गिर गए। जिनकी चपेट में आने से दो कुत्ते झुलस गए और मौके पर ही मर गए। इतना ही नहीं जमीन गहरे गड्ढे हो गए। तारों के अचानक टूटने से अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि जिस समय तार टूटे उस समय बच्चे नहीं खेल रहे थे और तार मकानों के ऊपर नहीं गिरे। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।

विद्युत कर्मचारी तार जोड़ने पहुंचे तो आक्रोशित लोगों ने रोक दिया। कहा कि हाईटेंशन तारों के टूटने से किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए वे तारों को किसी भी सूरत में जुड़ने नहीं देंगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। उधर, एसडीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि टीम दूसरी जगह सर्वे करा कर लाइन को वहां से निकाला जाएगा। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें