फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीएमएस समेत दो डॉक्टरों का स्थानांतरण, सेवाएं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय के सीएमएस सहित दो चिकित्सकों के स्थानांतरण कर दिए गए। दोनों की ओर से माह के अंत तक कार्यभार छोड़ दिया जाएगा। नई नियुक्तियां नहीं हुई तो स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ेगा।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. संजय वर्मा लंबे समय से अपने पद के साथ निश्चेतक के तौर पर भी सेवाएं देते रहे। उनका स्थानांतरण गोरखपुर में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के पद पर किया गया है। उनकी जगह निश्चेतक की तैनाती नहीं की गई। ऐसे में उनके कार्यभार छोड़ने के साथ ही जिला अस्पताल में सर्जरी प्रभावित होने की भी आशंका है।
विज्ञापन

अभी सीएमएस का पद भी रिक्त है। वरिष्ठता के आधार पर जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता रेडियोलॉजिस्ट डॉ. भुजवीर सिंह को सीएमएस का चार्ज दिया जाएगा। डॉ. भुजवीर पर महिला अस्पताल रेडियोलॉजी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वह शामली में भी सेवाएं देते हैं। ऐसे में सीएमएस का कार्य प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन

रेडियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. संजीव गुप्ता का भी स्थानांतरण प्रमुख अधीक्षक के पद पर बरेली जिला चिकित्सालय हुआ है। कार्यभार छोड़ने के बाद उनके स्थान पर नई तैनाती न होने से जिला चिकित्सालय रेडियोलॉजी विभाग की सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
सहायक निदेशक स्वास्थ्य सहारनपुर मंडल डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि स्थिति से डीजी हेल्थ के माध्यम से शासन को अवगत कराया जाएगा।

राशिद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें