मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर ने तीन नवंबर को लखनऊ कूच के लिए रेलवे स्टेशन पर ज्ञापन सौंपा। किसान तीन को लखनऊ के लिए कूच करेंगे, जहां पर चार नवंबर को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष के कार्यालय पर पंचायत होगी। मांगपत्र स्टेशन मास्टर को डीआरएम के नाम दिया गया। इसमें पांच कोच बढ़ाने की मांग की गई है। किसानों ने चार नवंबर की शाम नौचंदी ट्रेन से वापसी की जानकारी भी दी। पंचायत किसानों पर फर्जी मुकदमे लिखे जाने के विरोध में बुलाई गई है। स्टेशन मास्टर को केंद्र सरकार को सूचित करने को कहा गया है। इस मौके पर महिला मोर्चा युवा जिला अध्यक्ष रंजनी शर्मा, मंडल जिला सचिव मोनू धीमान, उपाध्यक्ष साजिद अल्वी, नगर उपाध्यक्ष नौशाद और शाहपुर ब्लॉक प्रभारी साजिद उपस्थित रहे। ब्यूरो