फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में वृद्धा सहित दो की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। जनपद में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसों में वृद्धा सहित दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा शहर के शामली रोड स्थित बघरा तांगा स्टैंड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरी बाइक सवार वृद्धा को कुचल दिया। वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, रामराज में रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार एक भाई अली मोहम्मद की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई बच गया।
तितावी क्षेत्र के गांव पीपलशाह निवासी संदीप बृहस्पतिवार दोपहर मां सुरेंद्री (55) को डॉक्टर के यहां दवाई दिलाने बाइक से लेकर शहर आ रहा था। शहर के शामली रोड स्थित बघरा तांगा स्टैंड से आगे पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मां-बेटा सड़क पर जा गिरे, जिनमें से वृद्धा को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप मामूली रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदीप ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ शहर कोतवाली में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रामराज में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित टिकौला शुगर मिल के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार दोनों भाई नीचे गिरे। एक भाई की बस से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में मारे गए वृद्ध की पहचान खतौली के गांव मोहददीनपुर निवासी अली मोहम्मद (65) के रूप में हुई, जबकि उसका भाई सफी मोहम्मद बाल-बाल बच गया। भाई सफी ने बताया कि वे दोनों रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक रोडवेज बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं, वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें