फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी में खुला बाजार, पुलिस ने बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी में खुला बाजार, पुलिस ने बंद कराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार में खुली दुकानों को पुलिस ने बंद करा दिया। इस दौरान कुछ व्यापारियों द्वारा विरोध करने पर पुलिस कर्मियों और व्यापारियों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

त्योहारों को लेकर डीएम द्वारा पिछले कई हफ्तों से साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खोलने की छूट दे रखी थी। जिस पर बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी के दिन रोजाना की भांति कस्बे के बाजार खुला। जिसकी कुछ व्यापारियों द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने दोपहर के समय खुली दुकानों को बंद करा दिया। इस दौरान कुछ व्यापारियों द्वारा विरोध करने पर व्यापारियों व पुलिस कर्मियों के बीच नोक झोंक भी हुई। इंस्पेक्टर का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को लेकर साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार बंद कराया गया है। वहीं, कस्बे के बाहरी छोर पर साप्ताहिक पैठ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। पैठ में जहां दुकानदारों ने मास्क नहीं लगाया था। वहीं ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ के चलते ग्राहक एक दूसरे से टकराते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें