फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में लापरवाही बरतने पर दो सफाई नायक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान में लापरवाही बरतने पर दो सफाई नायक निलंबित किए गए हैं। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने बताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर के लोगों को स्वच्छता का लाभ मिलना चाहिए। कर्मचारी और अधिकारी सड़कों पर उतरकर शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में भोपा फ्लाईओवर से विश्वकर्मा चौक और लिंक रोड गांधी कॉलोनी हनुमान मंदिर तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। डिवाइडर के दोनों और फावड़े एवं झाड़ू से सफाई कराई गई। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने ट्रिपर एवं ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से कूड़े का निस्तारण कराया। विशेष सफाई अभियान अनुपस्थित पाए गए वार्ड संख्या 34 के सफाई नायक रवि कुमार और वार्ड संख्या नौ के सफाई नायक विकास कुमार को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं। दोनों को पालिका कार्यालय से संबद्ध किया गया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को नई मंडी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। ईओ हेमराज सिंह, प्रियांशु जैन, राजीव कुमार, अमित कुमार, अमरजीत सिंह, विजय कुमार, दुष्यंत कुमार, देवी प्रसाद राजेश उटवाल, मदनलाल प्रियेश कुमार और गोपाल त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें