फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। जीटी सड़क स्थित नागर कॉलोनी के सामने बाइक-स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सिखेड़ा के गांव धंधेड़ा निवासी बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाई कृष्णा (16) तथा नीशू (19) की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से मोदीनगर रिश्तेदारी में जा रहे थे। हादसे के बाद चालक स्कूटी को छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

थाना सिखेड़ा के गांव धंधेड़ा निवासी कृष्णा तथा नीशू शनिवार दोपहर बाद बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में मोदीनगर जा रहे थे। दोनों युवक खतौली की ओर से गंगनहर की ओर जाते समय जब नागर कॉलोनी के निकट सड़क के कट पर पहुंचे तो उनकी बाइक स्कूटी मोेड रहे एक युवक की स्कूटी से टकरा गई।
बाइक सवार दोनों युवक गिर गए और उनके सिर डिवाइडर से टकरा गए। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गए। हादसे को देखकर राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। नीशू को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

मेरठ के एक नर्सिंग होम में उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने कृष्णा के शव को मोर्चरी भेजा है। पुलिस ने युवकों की पहचान करा कर हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो वह भी सीएचसी पहुंच गए थे। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों ही युवकों के परिवार के लोग मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि हादसे की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूटी चालक की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें