फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, इनामी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना पुलिस ने ढ़ाई हजार रुपये के इनामी चोर खालापार निवासी अरशद व उसके साथी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनामी आरोपी घायल हुआ है। आरोपियोंं से दो बकरी बरामद की हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि शाहपुरथाना पुलिस की कसेरवा नहर पुलिया के पास वैगन आर कार सवार दो बदमाशों के साथ देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में खालापार के मोहल्ला गहरा बाग निवासी अरशद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी खतौली के मोहीउदीनपुर निवासी मोबीन उर्फ भूरा को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया।
उनसे चोरी की दो बकरी, दो तमंचे व कार बरामद की। आरोपियों ने शाहपुर के कस्साबान निवासी नदीम के घर से बकरी चोरी की थी। उसके खिलाफ जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ व बिजनौर के विभिन्न थानों में 29 व मोबीन के खिलाफ 13 मामले दर्ज है।
विज्ञापन

घायल आरोपी बिजनौर के थाना हल्दोर क्षेत्र में घर में चोरी के मामले में वांछित है। इस मामले में उस पर ढ़ाई हजार रुपये का इनाम घोषित है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह व एसओ शाहपुर गजेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें