फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ओएलएक्स पर दिखा कर बेचते थे चोरी की बाइक, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक को ओएलएक्स पर दिखाकर डालकर बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनका सरगना भाग निकला। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार बाइक बरामद कीं। गिरोह फर्जी कागजात तैयार कर बाइक बेचता था।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस नसीरपुर रथेडी मार्ग पर चेकिंग के दौरान अलमासपुर निवासी कपिल व दीपक भारती को पकड़ा है। दोनों अपने साथी अमित विहार कूकड़ा निवासी सनी के साथ बाइक पर जा रहे थे, जो मौके से भाग निकला। दोनों आरोपी बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में बाइक को सिसौना में बैंक्वेट हॉल से 16 नवंबर को चोरी करना बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीन बाइक बरामद कीं।
दोनों ने बताया कि एक बाइक मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र से अक्तूबर तथा दूसरी बाइक शुक्रताल से गंगा स्नान वाले दिन चोरी की थी। चौथी बाइक को वह घटना करने में आने जाने में प्रयुक्त करते थे। यह गिरोह चोरी की बाइक के फर्जी कागजात बनाकर ओएलएक्स पर डालते थे। बाइक को 40 हजार रुपये तक में बेच दिया जाता था। गिरोह के सरगना के पकड़े जाने पर और भी बाइक बरामद व बेचने के बारे में खुलासा होगा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दीपक अलमासपुर में बाइक सही करने की मिस्त्री की दुकान करता था। दीपक मवाना मेरठ का मूल निवासी है। यहां अलमासपुर में किराये का कमरा लेकर रहता था। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। सरगना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें