फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा करने के लिए लूट करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना पुलिस ने लूट की दो घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने दो लुटेरे को गिरफ्तार कर मोबाइल, लूटी बाइक-नकदी व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। नशा करने के लिए लुटेरों ने पुलिस के चुनाव ड्यूटी में जाने का फायदा उठाकर दोनों घटनाओं को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया, कि सिखेडा थाना क्षेत्र में 14 फरवरी को दाहखेडी रजबहा पुलिया के पास बाइक, मोबाइल, नकदी व 15 फरवरी को भिक्की तिराहे के पास मोबाइल, पर्स लूटा था। यह दोनों घटना सिखेडा के गांव नंगला मुबारिक निवासी दीपांशु उर्फ भूरा पुत्र गजेंद्र सिंह व मुकुंदपुर तितावी के मूल निवासी वर्तमान में रेशू विहार में किराये के कमरे में रहने वाले प्रवीण पुत्र ओमवीर सिंह ने की थी। दोनों को पकड़ लिया है। दो घटनाओं में लूटी रकम में से चालीस हजार रुपये, मोबाइल, बाइक व लूट करने में प्रयुक्त बाइक तथा दो तमंचे व कारतूस बरामद किए है। उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। यह घटना चुनाव में गई पुलिस की कमी का फायदा उठाकर की गई थी। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया, कि दोनों लुटेरे नशा करते है। नशे के लिए पैसों की जरूरत पूरी होने पर लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें