फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका में एक अफसर, 13 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सुबह 11.15 बजे नगर पालिका परिषद के कार्यालय की उपस्थिति चेक की, जिसमें कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों के एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

निरीक्षण में चेयरपर्सन को कर अधीक्षक आरडी पोरवाल और 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश किया गया। इसके पश्चात चेयरपर्सन ने पालिका के अनुभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक की, जिसमें निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता निर्माण को निर्देश दिए गए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण करने को कहा गया। अमृत योजना के अंतर्गत पार्कों के सौंदर्य करण में ठेकेदार द्वारा 45 दिन की समय अवधि नियत होने के बाद ढाई वर्ष तक कार्य पूर्ण ना करने पर उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जलकल अभियंता एवं अवर अभियंता जल तथा संबंधित स्टाफ को निर्देश दिए गए कि जनता को समुचित जलापूर्ति क्लोरिनेशन युक्त होने के साथ साथ अवैध जल कनेक्शनों को अभियान चलाकर वैद्य कराएं।
इसके अतिरिक्त आईटी ऑफिसर एवं लेखाकार एवं विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि गृह कर, जलकर एवं जल मूल्य के बिलों को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ें। स्वास्थ्य विभाग से डॉ विजेंद्र सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने समीक्षा बैठक से तीन मिनट उपस्थिति के बाद ही समीक्षा बैठक छोड़कर बहाना बनाकर कार्यालय छोड़ दिया, इससे स्वास्थ्य विभाग की सफाई संबंधी समीक्षा नहीं हो सकी। इससे नाराज चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के द्वारा सीएमओ से दूरभाष पर समस्त स्थिति से अवगत कराया गया। समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें