फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में ढाई हजार मरीजों को मिला उपचार

Sun, 03 Aug 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें ढाई हजार से अधिक लोगों ने उपचार पाया।
बरसात का मौसम चल रहा है। इस कारण कई प्रकार के संक्रामक रोगों सहित पेट संबंधी बीमारियां भी लोगों को जकड़ रही हैं। इसी के चलते रविवार को जनपद के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य मेलों में 1054 पुरुष, 943 महिलाओं और 588 बच्चों ने उपचार पाया। इस दौरान पेट संबंधी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या एक हजार से अधिक रही। जबकि त्वचा और बुखार संबंधी रोगियों की संख्या भी काफी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन





बरसात में बढ़ जाती है पेट के रोग की समस्या

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि इस मौसम में पेट के रोग अधिक होते हैं। लोगों में पाचन संबंधी समस्या बढ़ जाती है। बरसात के दिनों में रखा हुआ भोजन जल्दी खराब हो जाता है। इस मौसम में बासी भोजन करने से पेट की बीमारियां होने की आशंका अधिक रहती है। गंदा पानी और अस्वच्छ भोजन बैक्टीरियल इंफेक्शन का कारण बनता है। उन्होंने सलाह दी कि घर का बना हुआ ताजा खाना खाएं। कच्ची सब्जियों को अच्छे से धोकर पकाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें