फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: परिवहन निगम के 12 गैर हाजिर परिचालकों को नौकरी से निकाला

Sun, 03 Aug 2025 08:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले गैर हाजिर परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। एक दर्जन परिचालकों को नौकरी से निकाल दिया गया। इस बारे में अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।

परिवहन निगम ने बसों के संचालन के लिए संविदा व आउटसोर्स से चालकों व परिचालकों को रखा हुआ है। ऐसे ही एक दर्जन परिचालक जनवरी माह से लापरवाही बरतते आ रहे है। वह ड्यूटी पर भी नही आ रहे थे। इन परिचालकों के खिलाफ निगम के अधिकारियों से कार्रवाई की है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी पूनम देवी व संचालन प्रभारी निशांत राठी ने बताया कि संविदा परिचालक अभिषेक द्विवेदी 23 जनवरी, नंदजी यादव 30 अप्रैल, रविन कुमार 14 फरवरी, विनोद कुमार दस फरवरी,सोनू शर्मा 27 अप्रैल रविंद्र कुमार 29 मई से गैर हाजिर चल रहा है।

इसके अलावा आउटसोर्स परिचालक अमित कुमार 31 मई, मुकेश कुमार 13 मई, प्रदीप कुमार 27 अप्रैल, ऋषभ सिंह 11 मई, विकास 7 मई व अंकुर 5 मई से गैर हाजिर है। इन सभी को ड्यूटी पर बुलाने के लिए कई बार बुलावा पत्र भेजे गए। इसके बाद यह कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी बारह कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। उन्होेंने कहा कि लापरवाह कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें