चरथावल पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर में वांछित चल रहे दो आरोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गैंगस्टर में वांछित दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर, चरथावल। पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और संदिग्ध बाइक बरामद हुई हैं।
एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र से गैंगस्टर में फरार चल रहे सुल्तान निवासी ग्राम महलकी थाना जानसठ हाल निवासी मौहल्ला सद्दीकनगर कस्बा खतौली और अब्दुल कद्दूस उर्फ पप्पू निवासी ग्राम आलियारपुर थाना मंसूरपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कुटेसरा नहर पुल से घिस्सुखेड़ा की तरफ घेराबंदी करते हुए पकड़ा है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बाइक पर पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए फरार होने लगे। लेकिन पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए दबोच लिया। दोनों के कब्जे से एक संदिग्ध बाइक, दो देशी तमंचे और तीन कारतूस बरामद किए है।