फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जसौला के अंकित हत्याकांड में फरार दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव जसौला के अंकित हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। इस घटना में पहले ही सात आरोपी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

गांव जसौला में आठ जनवरी को रणवीर के पुत्र अंकित को कुत्ता दिखाने के बहाने घर बुलाकर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। हत्याकांड में दो आरोपी फरार चल रहे थे। सीओ ने बताया कि घटना के आरोपी मीनाक्षी, मंगत, अमित, बबलू, सोनू, गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं एक आरोपी श्रीपाल कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था। फरार चल रहे दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगी थी। पुलिस ने कढ़ली जसौला मार्ग से जसौला निवासी संदीप, सुमित उर्फ भूरे को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि मीनाक्षी और सोनू द्वारा बनाई गई योजना के अनुसार अंकित को कमरे में बंद कर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें