फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जुआ खेल रहे आठ लोगों को पकडा, 1.36 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। पुलिस ने जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.36 लाख रुपये, ताश की गड्डी, कार, मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीओ डाॅ. रविशंकर ने बताया कि भूड़ क्षेत्र में एक मकान पर छापा मारकर जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को पकड़ा हैं। यहां पर दिल्ली, उत्तराखंड से आकर लोग जुआ खेल रहे थे। जांच में सामने आया कि राजू उर्फ सोनी अपने मकान में जुआ खिलवाता था और विकास गोयल जुआरियों को लेकर आता था। पकडे गए अन्य आरोपियों ने अपने नाम अर्जुन निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, अशोक निवासी कनखल हरिद्वार, मोहित त्यागी निवासी हरिनगर वेस्ट मोतीनगर दिल्ली, कादिर निवासी जहांगीराबाद बुलंदशहर, दानिश, शमशाद निवासी शहजादा बाग इंद्रलोक दिल्ली को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें