फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूटर ने किया छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूटर ने किया छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में एक ट्यूटर ने छात्रा के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा की अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी रामपुरी निवासी रोहित नामक युवक ट्यूशन पढ़ाता है। शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा भी उसके पास काफी समय से ट्यूशन पढ़ने आती थी। आरोप है कि करीब दो माह पूर्व रोहित ने छात्रा को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित छात्रा के अनुसार, बुधवार को भी आरोपी ने उसे जबरन अपने घर बुलाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध जताया तो उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसके पिता ने कोतवाली पहुुंचकर आरोपी ट्यूटर रोहित के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पीड़िता की अश्लील वीडियो बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें