रतनपुरी क्षेत्र में खाई में पलटा ट्रक।
- फोटो : KHATAULI
ट्रक खाई में पलटा, चालक घायल
रतनपुरी। गांव बड़सू के पास दाल व बेसन से लदा ट्रक खतौली शुगर मिल में गन्ना डालकर आ रहे ट्राली को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। लाखों रुपये की दाल व बेसन खाई में बिखरने से खराब हो गया।
पुलिस के मुताबिक तितावी थाना क्षेत्र के गांव लडवा निवासी चालक परमजीत पुत्र प्रेम सिंह ट्रक में दिल्ली से दाल एवं बेसन लेकर खतौली के लिए चला था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे जब वह रतनपुरी क्षेत्र में बड़सू के समीप पहुंचा, तो खतौली शुगर मिल में गन्ना डालकर लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के प्रयास में चालक परमजीत ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिसके कारण चालक परमजीत घायल हो गया। गश्ती पुलिस ने चालक परमजीत को प्राथमिक उपचार दिलाया। ट्रक चालक ने दाल मालिक को सूचना दी। खाई में ट्रक पलटने से उसमें रखे दाल एवं बेसन के बोरे जहां तहां बिखर गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान का अनुमान बताया गया है। ट्रक मालिक ने दूसरी गाड़ी मंगवाकर बिखरी हुई दाल एवं बेसन को लोड कराया गया।