देवबंद सीएचसी में 245 कर्मचारियों का हुआ टीकाकरण
देवबंद। सीएचसी में बृहस्पतिवार को 245 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया।
सीएचसी के अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों को फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा टीका लगाया गया। जबकि कुछ छुटे फ्रंट लाइन वर्करों को पहला टीका लगा है। सरकार के निर्देश पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोरोना महामारी को हलके में न लें। यदि कोई परेशानी है तो तुरंत सीएचसी में जाकर कोरोना की जांच अवश्य कराएं। मुंह पर मास्क लगाकर रखना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके ही कोरोना से बचाव हो सकता है।