फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में ट्रक परिचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर लोई गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में शामली जा रहा ट्रक टकरा गया। इस घटना में ट्रक के परिचालक अनीस (38) की मौत हो गई। चालक को मामूली चोट आई। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी।
विज्ञापन

परिचालक अनीस शामली के हाजीपुरा का रहने वाला था। चालक जितेंद्र मेरठ के थाना जॉनी के गांव कुराली निवासी है। रविवार देर रात के समय ट्रक में यह दोनों हापुड़ के सिकंदराबाद से शामली जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर लोई गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनका ट्रक टकरा गया। इस घटना में अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मामूली घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अचेत अवस्था में अनीस को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को छोड़कर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सड़क किनारे खड़े उनके ट्रक को कब्जे में लिया है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। परिचालक की मौत से परिवार शोक में डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें