फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल करने में शामिल लोगों को चिन्हित करने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हंगामा करने वालों को पुलिस ने गोपनीय रूप से चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। चिह्नित करने के लिए बिद्दीवाड़ा, बड़ा बाजार और जीटी रोड पर लगे व्यापारियों की दुकानों के सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इसके अलावा लोगों के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन बवाल करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शने को तैयार नहीं है। पुलिस की ओर से ही 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बवाल करने में शामिल लोगों को चिह्नित कर रही है। ऐसे लोगों को गिरफ्तार भी किया जाएगा। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें