फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पत्नी से परेशान होकर युवक ने की थी आत्महत्या, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस अड्डे के सामने चाय की दुकान करने वाले मोहित ने पत्नी से परेशान होकर व उसके उकसाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। ऐसा आरोप लगाकर मृतक के भाई ने अपनी भाभी सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


मोहित अपने परिवार सहित सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड पर काशीराम कॉलोनी में रहता था। उसका शव बृहस्पतिवार दोपहर में अपने घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में मृतक के भाई आनंदपुरी निवासी राहुल ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसका भाई रोडवेज बस अड्डे के सामने चाय की दुकान करता था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी।
उसकी भाभी सुमन शादी के बाद से ही उसके भाई के साथ विवाद करती रहती थी। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। उसका एक साल का बच्चा है।
पुलिस ने बताया कि वादी का यह भी आरोप है कि उसकी भाभी उसके भाई को आत्महत्या के लिए उकसाती रहती थी। उसके भाई ने बृहस्पतिवार को पत्नी के उकसाने व उससे परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के बच्चे को मृतक के परिजन अपने साथ ले गए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें