फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सिसौली में आंदोलन में शहीद किसानों को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

सिसौली। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिसौली में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के आह्वान पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान भाकियू अध्यक्ष ने आंदोलन में जीत हासिल करके ही लौटने की बात कही।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाले जाने का आह्वान किया था। इसके चलते मंगलवार को बड़ी संख्या में किसानों व युवाओं ने चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में सिसौली में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च किसान भवन से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों व मेन मार्केट से होते हुए पूरे कस्बे से होते हुए वापस किसान भवन पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में जारी आंदोलन में शहीद हुए किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। किसान तीनों काले कानून वापस करवाकर ही दिल्ली से लौटेंगे। भाकियू जिला उपाध्यक्ष बिट्टू, योगेश, रेशपाल, अनंगपाल, रणबीर जांगर, निशांत, अनिल, अंकुर और ब्रिजेश समेत अन्य किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें