फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर-छाजपुर गांव के पास गहरी खाई में गिरी कार

विज्ञापन
बुढ़ाना में खाई में गिरी कार, आधा दर्जन लोग घायल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
राजपुर-छाजपुर गांव के पास खाई में गिरी कार
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर राजपुर-छाजपुर गांव के पास पुल पार करते ही कार सड़क किनारे गहरी खाई में गिरकर पलट गई। खाई में गिरते ही कार में कोहराम मच गया। घटना में कार सवार तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। ग्रामीण सहायता के लिए दौड़ पड़े। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती करवाया।
बागपत जनपद के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव लूम निवासी मुनफैत (38) अपनी कार द्वारा परिवार के ही नसीम (30), जाहिदा (60) पत्नी खुरशैद, नईमा (30) पत्नी नसीम, सूफियान (03) पुत्र नसीम व ईशा (13) पुत्री सलीम के साथ गांव से अपनी रिश्तेदारी में मुजफ्फरनगर जा रहे थे। कांधला से बुढ़ाना की ओर जाते समय कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर राजपुर-छाजपुर गांव के पास नहर का पुल पार करते ही उनकी कार सड़क किनारे करीब 20-25 फुट गहरी खाई में गिरकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार खाई में गिरते ही कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही खेतों में काम करने वाले ग्रामीण व सड़क पर चलने वाले राहगीर सहायता के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने कार में सवार सभी घायलों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही परासौली चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी गई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें