गांव फुलत में शहीद सतीश कुमार की समाधि स्थल पर हवन यज्ञ करते परिवार के लोग।
- फोटो : KHATAULI
कारगिल शहीद सतीश कुमार को श्रद्धांजलि दी
रतनपुरी। कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत निवासी कारगिल शहीद सतीश कुमार के समाधि स्थल पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हवन-यज्ञ का आयोजन किया ।परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कारगिल शहीद सतीश कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कारगिल शहीद फौजी सतीश कुमार की स्मृति में परिजनों ने हवन यज्ञ का आयोजन करते हुए शहीद सैनिक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यज्ञ में मुख्य यजमान शहीद सतीश कुमार के बड़े भाई श्याम कुमार एवं उनकी पत्नी राजेश देवी रहे। हवन यज्ञ के पश्चात वहां उपस्थित ग्रामीणों व परिजनों ने शहीद सतीश कुमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। शहीद के पिता धर्मपाल सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम हमारे वीर सैनिकों की वीरता, शौर्य और बलिदान की याद दिलाता है। श्रद्धांजलि सभा में शहीद फौजी सतीश कुमार के पिता धर्मपाल सिंह, बड़े भाई श्याम कुमार, बहन सविता, बहन श्याम कुमारी, भाभी राजेश देवी, चाचा ऋषिपाल सिंह, सुन्दर सिंह, सुभाषचंद आदि उपस्थित रहे।