फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फेसबुक पर फंसाया, दुष्कर्म करने और छह लाख ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शादीशुदा युवक ने राजस्थान निवासी एक तलाकशुदा युवती को फेसबुक के माध्यम से दोस्त बनाकर प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। बहाना बनाकर उससे छह लाख रुपये भी ठग लिए। आरोप के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर सिविल लाइन थाना पुलिस ने सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा आस्सा निवासी आरोपी सचिन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


राजस्थान निवासी युवती ने सिविल लाइन थाना पुलिस से शिकायत में कहा कि चार साल पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी जान पहचान आरोपी युवक के साथ हुई थी। उसने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों में मोबाइल पर बात होने लगी थी। एक दिन उसे आरोपी ने अपने घर बुलाया। वहां उसके शादीशुदा होने का पता चला।
इसके बाद भी आरोपी ने उसे विश्वास दिलाया कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उसके साथ शादी करेगा। वह उसके घर राजस्थान भी गया। आरोप है कि उसने अलग-अलग स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका गर्भपात भी कराया गया। शादी की बात करने पर वह उसे टालता रहा। इसी बीच उसकी कुछ जमीन बिकी तो आरोपी ने बहाना बनाकर उससे छह लाख रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन

दो दिन पहले उसने शादी करने व रुपये लौटाने का बहाना बनाकर उसे बुलाकर महावीर चौक के पास एक होटल में ठहराया। खुद को उसने कंपनी में ड्यूटी पर होना बताया। रात में वह होटल में पहुंचा। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के बारे में बात करने पर उसने मना कर दिया। रुपये भी देने से इन्कार कर दिया।
जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता को रोडवेज बस में जाने के लिए बैठा दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जानसठ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें