बुढ़ाना। चोराें ने सठेड़ी गांव के जंगल में जमकर उधम मचाया। ट्रांसफार्मर नीचे गिराकर चोर उसका तांबा, तेल चुरा ले गए। चोरों ने करीब साढ़े 12 सौ मीटर बिजली की लाइन के तार काटकर चुरा लिए। चोरी हुए सामान की कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सठेड़ी के जंगल में बदमाशों ने कई किसानों की ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर को अपना निशाना बनाया। विद्युत निगम के एक्सईएन अजीत सिंह यादव ने बताया कि सठेड़ी गांव के जंगल में विभाग का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। इस ट्रांसफार्मर से 8 किसानों की ट्यूबवेल को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार को देर रात चोरों ने ट्रांसफार्मर से तांबा और तेल चोरी कर लिया। एक्सईएन ने बताया घटना की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।