जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेती जॉइंट मजिस्ट्रेट अ
मुजफ्फरनगर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं प्रशिक्षु आईएएस अपराजिता आर्यन ने बीएसए कार्यालय, बीआरसी केंद्र और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समस्त पटलों की कार्यप्रणाली और योजनाओं की जानकारी ली। बालिका विद्यालय में बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ने के साथ लक्ष्य को ध्यान से चुनने की सीख दी।
सोमवार को उन्होंने जिला बेसिक कार्यालय के समस्त जिला समन्वयकों से परिचय के बाद समेकित शिक्षा, बालिका शिक्षा, प्रशिक्षण, सामुदायिक सहभागिता, निर्माण कार्यों एवं मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी ली। मंगलवार को नगर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यरत स्टाफ, चयन प्रक्रिया और शासनादेशों का अवलोकन किया। छात्रावास में बालिकाओं के शिक्षण कार्य, खानपान, भोजन, रहन-सहन व्यवस्था, साफ सफाई, खेलकूद स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। कक्षा 8 की बालिकाओं से स्वयं अलग-अलग बातचीत कर जानकारी ली कि वह पढ़ लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, आईपीएस, आईएएस में से किस पद पर जाना चाहेंगी। बालिकाओं को मोटिवेट करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। बीआरसी बिलासपुर सदर के भ्रमण निपुण भारत मिशन के पर चर्चा कर सुझाव दिए।