फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर दस दिन बाद शुरू हुआ यातायात

विज्ञापन
बुढ़ाना में फुगाना थाने के बराबर में एक किनारे पर धरने पर बैठे साधु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर दस दिन बाद शुरू हुआ यातायात
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव सरनावली से अगवा महंत हरि गिरि की बरामदगी को लेकर पिछले मंगलवार से धरना देकर जाम लगाए बैठे साधु-संतों ने बुधवार से हाईवे की एक साइड खोल दी। साधु-संतों ने अब हाईवे छोड़कर थाने के बगल में धरना शुरू कर दिया है, जिसके चलते दस दिन बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका। आवागमन सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सरनावली से दो अप्रैल की रात प्राचीन शिवमंदिर के महंत हरि गिरि संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे, जिनके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अगवा महंत की सकुशल बरामदगी को लेकर मंगलवार से साधु-संत व ग्रामीण मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना थाने के सामने जाम लगाकर धरने पर बैठ गए थे, तभी से हाईवे पर यातायात बाधित था। इसे वाया लालूखेड़ी-भौराकलां होते हुए शामली रोड पर परिवर्तित किया गया था। मंगलवार देर रात सीओ शरदचंद शर्मा व इंस्पेक्टर यशवीर सिंह के समझाने पर साधु-संत हाईवे से जाम खोलने पर सहमत हो गए थे। बुधवार सुबह साधु-संतों ने हाईवे छोड़कर फुगाना थाने के बगल में धरना शुरू किया, जिसके बाद मेरठ-करनाल हाईवे पर यातायात सुचारु हो गया। सीओ शरदचंद शर्मा का कहना है कि महंत की बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। बुधवार को धरनास्थल पर योगी शांतिनाथ, योगी महेश नाथ, रतन गिरि, दिगंबर नाथ, शिव गिरि, ज्ञानेश्वर गिरि, मोहन गिरि, चैरासी गिरि, पूरण गिरि, जगदीश गिरि और सुभाष गिरि आदि साधु-संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें