फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला व्यापारी सुरक्षा समिति की बैठक में गूंजी यातायात की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय की अध्यक्षता में जिला व्यापारी सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा, ट्रेफिक व्यवस्था के लिए अनेक सुझाव व्यापारियों द्वारा रखे गए। एसपी सिटी ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि झांसी रानी से आगे जो ई रिक्शा को पूर्ण प्रतिबंधित किया है, उसको पूर्ण प्रतिबंधित न कर सीमित मात्रा में चलाया जाए। एसपी सिटी ने कहा एक सप्ताह में ही सीमित मात्रा में रिक्शाओं को सीमित मात्रा में चलाने का आश्वासन दिया। एसपी सिटी ने यातायात निरीक्षक को गुरु नानक मार्किट व झांसी रानी के व्यापारियों से मिलकर वहां की समस्या को समझने का निर्देश दिया। इसके अलावा पूरे नगर के विभिन्न मुद्दों पर व्यापक तौर पर चर्चा हुई। सीओ सिटी, एसओ सिविल लाइन, अजय सिंघल, बाबू राम मालिक, सुलखन सिंह नामधारी, कृष्ण गोपाल मित्तल, नीरज बंसल, श्रवण सिंघल, संजय मिश्रा, बलविंदर आदि अनेक व्यापारी नेता बैठक में शामिल रहे।
सभासदों की बैठक ली
शहर कोतवाली में एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने नगर पालिका सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पुलिस और सहयोगी ईद वाले दिन सुबह से ही व्यवस्था संभालने में जुट जाएंगे। सभी लोग मस्जिद में नमाज पढ़ेंगे।
विज्ञापन

नमाज के लिए तय किया समय
एसपी सिटी ने बताया कि इस बार व्यवस्था बनाने के लिए मस्जिद के इमामों ने इस प्रकार नमाज का समय तय किया ताकि किसी को परेशानी न हो। यदि कोई एक मस्जिद में नमाज अदा नहीं कर पाया तो वह कुछ देर बाद क्षेत्र में ही दूसरी मस्जिद में नमाज अदा कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें