फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने की छूट देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने की छूट देने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने लॉकडाउन में बंद हुए कारोबार को देखते हुए व्यापारियों को छूट देने की मांग की है। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को दिए ज्ञापन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा है कि कन्फैक्सनर्स, ड्राईक्लीन, कपड़े, रेडिमेड गारमेंट्स सहित अन्य छोटे कारोबारियों के सामने लॉकडाउन से संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में कर्मचारियों का वेतन, बिजली बिल, बैंक ब्याज, किराया, हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, जीएसटी आदि के खर्च वहन करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने वेतन की अनिवार्यता को समाप्त करने अथवा उसमें कटौती करने, तीन माह तक बिजली बिलों में शत-प्रतिशत छूट देने, बैंक लोन, दुकानों के किराए, वाटर एवं हाउस टैक्स में तीन माह तक छूट देने की मांग की है। व्यापारियों को लॉकडाउन के दौरान घर खर्च चलाने को राहत पैकेज देने की मांग की गई। ज्ञापन देेने वालों में जिलाध्यक्ष रेवतीनंदन सिंघल एवं जिला महामंत्री राजेंद्र काटी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें