फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हिंडन नदी पर 25 फीट हवा में लटका ट्रैक्टर, बचा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। मंगलवार रात हिंडन नदी के पुल पर एक बड़ा हादसा बच गया। एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 25 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटक गया। ट्राले में सामान लदा होने के कारण पुल पर ही रुक गया, जबकि ट्रैक्टर नदी में गिरने से बच गया और चालक सुरक्षित रहा।
चरथावल के रोनी हाजीपुर का रहने वाला राकिब ट्रैक्टर-ट्राले में सामान लेकर बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर जा रहा था। देर रात स्कॉर्पियो कार को बचाने के प्रयास में चालक राकिब ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर तेजी से अनियंत्रित हुआ और हिंडन नदी के पुल की रेलिंग तोड़ दी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पुल से नीचे 25 फीट की ऊंचाई पर हवा में झूल गया। उसके पीछे लगा ट्राला पुल पर ही टिका रहा, जिसने ट्रैक्टर को नदी में गिरने से बचा लिया। यदि ट्राला न होता तो ट्रैक्टर चालक सहित नदी में गिर सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से हवा में लटके ट्रैक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक राकिब पूरी तरह सुरक्षित था और बाद में अपने ट्रैक्टर-ट्राले के साथ गांव की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने तत्काल क्रेन मंगवाई। क्रेन की सहायता से सावधानीपूर्वक ट्रैक्टर को पुल से ऊपर खींचा गया। चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें