फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा हाईवे पर कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पानीपत-खटीमा हाईवे पर कल्लरपुर-कछौली के पास एक कैंटर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। दोनों वाहन हाईवे पर पलट गए। इससे जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों को घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर चालक प्रेमपुरी निवासी अली हसन (58) की मौत हो गई। कैंटर चालक को हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी अली हसन किसी काम से ट्रैक्टर लेकर हाईवे पर गया था। वह देर रात वहां से वापस आ रहा था। कल्लरपुर-कछौली के पास हाईवे पर पीछे से आए कैंटर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर रात के अंधेरे में दोनों ही वाहन पलट गए। उनके चालक हादसे में घायल हो गए।
हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो शहर कोतवाली की रोहाना चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों वाहनों के चालकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। डॉक्टरों ने घायल कैंटर चालक हरिद्वार के भगवानपुर निवासी रोहित को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, हादसे के दौरान वाहनों के पलटने के कारण मौके पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारु कराया। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि हादसे में मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। घायल चालक कैंटर को लेकर पीनना से हरिद्वार जा रहा था। उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें