फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नूरसलीम की फैक्टरी में मिली दो करोड़ की जीएसटी चोरी

विज्ञापन
संधावली बाईपास स्थित अमन रोलिंग मिल्स पर जांच को पहुंची जीएसटी विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की ओर से की गई जांच के दौरान पूर्व विधायक नूर सलीम राणा की फैक्टरी पर दो करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। जीएसटी अधिकारियों की ओर से फैक्ट्री पर करीब 15 घंटे तक जांच की गई।
विज्ञापन

स्टेट जीएसटी एसआईबी विंग के जॉइंट आयुक्त सिद्धेश कुमार दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार सुबह 10:00 बजे हाईवे स्थित संधावली बाईपास के समीप अमन रोलिंग मिल पर जांच शुरू की गई थी। बताया कि डिप्टी आयुक्त मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान फैक्टरी परिसर में माल का भौतिक सत्यापन किया गया।
इस दौरान फर्म के पास अभिलेखों में दर्ज स्टॉक से 1.67 करोड़ का तैयार माल का स्टॉक कम और 28.72 लाख के कच्चा माल का स्टॉक अधिक पाया गया। बताया कि प्रथम दृष्टया लगभग दो करोड़ का करापवंचन प्रकाश में आया है। प्रकरण में अग्रिम जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि जांच की कार्रवाई मंगलवार सुबह 10:00 बजे से रात 1:00 बजे तक जारी रही।
विज्ञापन

जांच टीम में उपायुक्त राज्यकर कृष्ण कुमार, सहायक आयुक्त राज्य कर योगेंद्र प्रसाद सिंह, अजय पाण्डेय, सुदीप कुमार श्रीवास, मो.दानिश और राज्य कर अधिकारी सरदार अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें