फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती से रहा संपूर्ण लॉकडाउन, बाजार बंद

विज्ञापन
चरथावल क्षेत्र में भ्रमण करते एसडीएम सदर और सीओ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल। डीएम द्वारा रविवार को घोषित संपूर्ण लॉकडाउन में कस्बे एवं देहात में हर तरह की गतिविधियां बंद रही। बाजार बंद रहे। मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। एसडीएम दीपक कुमार ने भी कस्बे का भ्रमण कर पुलिस को सम्पूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राइवेट गाड़ी से गश्त करते हुए चौराहों पर झुंड बनाने वाले युवकों को फटकारा। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई। बाजार कलां, शिव चौक, राजीव मार्केट, बस स्टैंड आदि में किसी तरह की दुकानें नहीं खुली। एसओ ने टीम बनाकर क्षेत्र में इमरजेंसी को छोड़कर किसी व्यक्ति को घरों से नहीं निकलने दिया। हालांकि अलसुबह खेतों में चारा लेने और फसलों में पानी देने के लिए किसानों की आवाजाही रही लेकिन आठ बजे के बाद पुलिस की सख्ती से सड़क पर कोई वाहन अथवा व्यक्ति नजर नहीं आया। होली चौक पर दुकानदारों और बिना वजह खड़े युवकों को एसओ ने हड़काया। दधेडू चौकी और बिरालसी चौकी पर सड़कों पर बिना वजह नहीं निकलने दिया। एसएसआई प्रमोद गिरी, योगेंद्र चौधरी, संदीप कुमार, राजकुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें