फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर विशेष राठी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विशेष राठी को सम्मानित करते गुरुदत्त आर्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित संतोष विहार में शनिवार को आर्य समाज की ओर से नीट-2020 एग्जाम में 720 में 656 अंक हासिल कर जिला टॉपर बने दुधाहेड़ी गांव निवासी विशेष धनराज राठी और उनके पिता दीपक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आचार्य गुरुदत्त आर्य ने होनहार छात्र को महर्षि दयानंद का अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश भेंट कर आशीर्वाद दिया। कहा कि विद्यार्थी परिश्रम, लगन और एकाग्रता से लक्ष्य प्राप्त करें। जीवन में ज्ञान अमूल्य है। आर्य समाज नई मंडी के पूर्व प्रधान आनंद पाल सिंह आर्य ने कहा कि कड़ी मेहनत से कामयाबी अवश्य मिलती है। मौके पर शिक्षक एपी मुद्गल, डॉ. रवि चौधरी, अथर्व भारद्वाज, लक्ष्यदेव, अनन्या दत्त, देवांश जांगिड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें