लिंक नहर की पटरी से गुजरता खनन से भरा ओवरलोड वाहन
- फोटो : DEVBAND
देवबंद। लिंक नहर की पटरी पर चल रहे खनन से लदे ओवरलोड वाहनों को बंद कराने की मांग को बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नहरी एवं सिंचाई विभाग के सचिव को पत्र भेजा है।
विकास त्यागी ने शनिवार को भेजे पत्र में कहा छह माह पूर्व साखन गांव से लेकर उत्तराखंड बार्डर तक लिंक नहर की पटरी का निर्माण कराया था। इसके चलते 60 से अधिक गांव के ग्रामीणों को रुड़की और हरिद्वार जाने के लिए उक्त मार्ग का इस्तेमाल कर रहे थे। उक्त मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का चलना प्रतिबंधित किया था, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से भारी वाहन यहां से गुजर रहे हैं। इससे मार्ग की हालत खस्ता हो गई है ंजिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा यदि प्रशासन उक्त मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को बंद नहीं कराता तो बजरंग दल क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर आंदोलन करेगा। वहीं, एसडीएम राकेश कुमार ने कहा ग्रामीणों की शिकायत की जांच कराई जाएगी।