फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई टोनी की कोर्ट में पेशी 

Thu, 19 Jul 2018 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सुशील उर्फ चीकू की हत्या में वांछित कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे टोनी को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने उसके वारंट तामील कराए। इससे पहले मेरठ जेल से पेशी पर लाए जाने के दौरान टोनी को कड़ी सुरक्षा के बीच  सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में 31 जुलाई तक वापस मेरठ जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


कुख्यात संजीव जीवा गैंग के शॉर्प शूटर सुशील उर्फ चीकू की 16 अक्टूबर 2017 को पचैंडा रोड स्थित उसी की दूध डेयरी पर दिन निकलते ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। सुशील उर्फ चीकू के बेटे ने अज्ञात में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।

करीब एक पखवाड़े पूर्व ही पुलिस ने सुशील उर्फ चीकू की हत्या का खुलासा करते हुए कुख्यात सुशील मूंछ गैंग के मनोज लंगडा, संजय व करण वत्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि चौथे हत्यारोपी दीपक गिरि को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस ने हत्या के पीछे जीवा व मूंछ गैंग की गैंगवार को कारण बताते हुए हरिद्वार में करोड़ों की जमीन पर कब्जे को दोनों गैंग के बीच विवाद की वजह बताया था।
विज्ञापन


सुशील उर्फ चीकू हत्याकांड में पुलिस ने कुख्यात सुशील मूंछ के साथ ही उसके बेटे मंजीत उर्फ टोनी को भी आरोपी बनाया था। सुशील मूंछ फरार है, जबकि उसका बेटा टोनी परतापुर के मां-बेटे की हत्याकांड में मेरठ जेल में बंद है। बुधवार को कुख्यात टोनी को मेरठ जेल से चीकू हत्याकांड में पेशी पर लाया गया। यहां टोनी को कड़ी सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां नई मंडी पुलिस ने उसे रिमांड पर लेने के लिए वारंट तामील कराए। पेशी के बाद कोर्ट ने टोनी को फिलहाल 31 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में वापस मेरठ जेल भेज दिया है। 

महिला ने न्याय की गुहार लगाई
मुजफ्फरनगर। दहेज उत्पीड़न के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत महिला कार्रवाई के लिए अफसरों व थाने के चक्कर काट रही है। इसके चलते पीड़िता व उसके पति को लगातार धमकियां भी मिल रहीं हैं, जिसके चलते सीओ मंडी से मिलकर दंपति ने अपनी जान को खतरा भी जताया है। 

खतौली के खानपुर निवासी शिवानी की शादी एक मार्च 2017 को पचैंडा कलां निवासी पुष्पेंद्र के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये व कार की मांग को लेकर ससुराल में शिवानी का उत्पीड़न किया जाने लगा, जिसका उसका पति पुष्पेंद्र विरोध करता था।

आरोप है कि 22 अप्रैल को जेठ भूपेंद्र व अमर ने शिवानी के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों के साथ ही ससुराल के अन्य लोगों ने भी पीड़िता से मारपीट करते हुए उसकी हत्या का प्रयास किया। पति पुष्पेंद्र के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे व शिवानी को घर से निकाल दिया था।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस नेसात जुलाई को आरोपी जेठ भूपेंद्र व अमर के साथ ही ससुर तेजपाल, सास उर्मिला, जेठानी अनुराधा, भतीजी आरजू व मामा ओमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़िता शिवानी व उसके पति पुष्पेंद्र ने बुधवार को सीओ नई मंडी से मिलकर बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें