मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे पर छपार टोल फोटो संवाद
मुजफ्फरनगर/ छपार। नेशनल हाईवे पर एक अप्रैल से सभी दुपहिया वाहन चालकों को जेब ढीली करनी होगी। टोल कंपनी ने टोल का पैसा बढ़ाने की घोषणा की है। सभी वाहनों पर पांच से दस रुपये तक टोल बढ़ाया है। मिनी बसों का टोल मुक्त रखा गया। लोकल क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए प्रतिमाह व वर्ष के लिए पास की सुविधा दी है। इसके लिए निर्धारित टोल का भुगतान करना होगा।
मुजफ्फरनगर जनपद में नेशनल हाईवे पर छपार में टोल है। दिल्ली से उत्तराखंड जाने वाले कई हजार छोटे बड़े वाहन रोजाना इस टोल से गुजरते है। हरियाणा व पंजाब से बरेली आने- जाने वाले वाहन भी इसी टोल से आते व जाते है।
इस टोल से होकर गुजरने वाले वाहनों को अब रोजाना पांच से दस प्रतिशत तक टोल ज्यादा चुकाना होगा। टोल के बारे में जानकारी करने के लिए किसी को परेशानी न हो, इसके लिए बोर्ड लगवाएं है।
वाहनपहले टोल (रुपये में) अब टोल (रुपये में)
कार6065
आना जाना कार9095
ट्रक व बस210215
मिनी बस100100
थ्री एक्सल ट्रक225235
ओवर साइज बड़े वाहन400410
लोकल चौपहिया वाहन पास (एक माह) 300350
लोकल चौपहिया वाहन पास (एक साल)30003075
एक अप्रैल से टोल को बढ़ाया जा रहा है। वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए टोल के पास सभी वाहनों के टोल को लेकर सांकेतिक बोर्ड लगवाए गए हैं। सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है। - मुकेश चौहान, टोल मैनेजर