मुजफ्फरनगर। महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में जाट शब्द अंकित बोर्ड हटाने को लेकर नाराजगी पनप रही है। जाट महासभा मुजफ्फरनगर की बैठक में समाज से एकता का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अपमान सहन नहीं होगा। हालात पर नजर टिकी है।
जानसठ रोड पर आयोजित बैठक में महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि इससे समाज के स्वाभिमान पर आघात लगा है। राजनीतिक दलों को जातिगत प्रकोष्ठ भी भंग कर देने चाहिए। जनप्रतिनिधि अपने नाम के साथ जाति लिखते हैं, उन पर भी पाबंदी लगनी चाहिए। यह एकतरफा रवैया अपनाया जा रहा है। इस मौके पर जयवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, हरेंद्र कुमार मौजूद रहे।