श्रीराम कॉलेज के कृषि विभाग में छात्रों को मशरूम की खेती की जानकारी देते शिक्षक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के कृषि विभाग के अध्यापकों और छात्रों ने मशरूम की खेती करने का एक सरल उपाय बताया। घर में खेती कर लाभ कमाया जा सकता है।
कृषि विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. नईम एवं डॉ. सूरज कुमार ने बताया कि अपने घर में कमरे के अंदर भी इस खेती को कर सकते हैं और अच्छी उपज या आय का स्रोत बना सकते हैं। खाने योग्य मशरूम की दो प्रजाति बटन मशरूम एवं मशरूम अत्यधिक प्रचलित है। सबसे पहले हमें भूसा, पुआल या कम्पोस्ट और स्पान (मशरूम का बीज) की आवश्यकता होती है।
पहले हम भीगा हुआ भूसा, पुआल या कम्पोस्ट को कोई भी फफूंदी नाशक से उसमें उपस्थित फफूंदी को नष्ट कर देते हैं। 16 घंटे बाद पॉलीथिन में भरकर सपान की बुवाई कर दी जाती है। साफ सफाई का ज्यादा ध्यान रखना होता है और कमरे में रोशनी नहीं होनी चाहिए। यह खेती लगभग 30 से 40 दिन में तैयार हो जाती है। इसकी कटाई के तुरंत बाद ही बाजार में बिक्री भेज देना चाहिए। कार्यवाहक निदेशक डॉ. निशांत राठी, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्रवक्ता डॉ. विक्रांत, आबिद, डॉ. राजकुमार, सचिन, मुकुल मोतला, विकाश और रोहित उपस्थित रहे।