फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज आपत्तियों का दिन, भाजपा ने रोकी प्रत्याशियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक लिमिटेड में शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है। शाखाओं पर अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया। आपत्तियां शुक्रवार को दाखिल होंगी। उधर, भाजपा ने एन वक्त पर प्रत्याशियों की सूची रोक ली है। कुछ दावेदारों का नाम मतदाता सूची से गायब होने के कारण संगठन में हलचल का सिलसिला है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में बैंक की सदर, चरथावल, जानसठ, बुढ़ाना और खतौली में शाखा हैं। इन शाखाओं में लगभग 10 हजार किसान सदस्य हैं, जो चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अनंतिम सूची का प्रदर्शन देखने के लिए सदस्य शाखाओं पर पहुंचे।
असल में भाजपा के कई दावेदारों का नाम सूची से गायब मिला। ऐसे में भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची रोक ली है। संभावना यह है कि अब अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद ही भाजपा अपने प्रत्याशियों के नाम जारी करेगी।
विज्ञापन


चरथावल शाखा की मतदाता सूची अनंतिम प्रदर्शन
चरथावल। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की शाखा प्रतिनिधि चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मकर सक्रांति पर्व के अवकाश के बावजूद ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में शाखा प्रबंधक सत्यप्रकाश तमाम स्टाफ के साथ मौजूद रहे। उनके निर्देशन में सूची का प्रदर्शन किया गया। किसानों ने सूची का अवलोकन किया। चरथावल एवं बघरा विकास खंड से संबंधित 120 गांवों के करीब 2200 कृषकों की 100 पेज की सूची ब्लॉक पर आपत्तियों के लिए प्रदर्शित की गई। संवाद

जानसठ में चस्पा की गई सूची
जानसठ। भूमि विकास बैंक के मैनेजर रामबाबू ने बताया कि मतदाताओं की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। शाखा पर सूची चस्पा है। बृहस्पतिवार को सूची का प्रदर्शन देखने के लिए सदस्य भी पहुंचे। संवाद
विज्ञापन


शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव का कार्यक्रम




16 जनवरी : अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति

19 जनवरी : आपत्ति निस्तारण और प्रदर्शन
20 जनवरी : नाम निर्देशन पत्र दाखिल
21 जनवरी : जांच और वैध प्रपत्रों का प्रदर्शन

22 जनवरी : नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन

27 जनवरी : सुबह आठ से मतदान और 4 बजे बाद मतगणना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें