फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के क्षेत्राधिकारी ने छात्रों के साथ विचार साझा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीबीएसई के देहरादून क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी रणवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को बोझ नहीं मानना चाहिए। तैयारी के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का शुभारंभ रणवीर सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत मनोहारी गुजराती नृत्य प्रस्तुत किया। क्षेत्राधिकारी ने ने बच्चों के साथ अपने विचार साझा करते हुए उन सभी महापुरुष यथा एपीजे अब्दुल कलाम, स्वामी विवेकानंद, अरुणिमा सिन्हा के जीवन से जुड़े संदर्भों को प्रस्तुत करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि सीबीएसई ने सभी सेंपल प्रश्नपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं और परीक्षा पैटर्न संबंधित समस्त जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने बच्चों को स्वाध्याय करने का आह्वान किया तथा यह भी कहा कि वे अपने शरीर से दोस्ती करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लड़कियों को मार्शल आर्ट्र्स द्वारा अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए जागरूक किया। बच्चों को उत्साहित करने के लिए उन्होंने जीवन से जुड़े ऐसे बहुत से प्रेरक प्रसंग सुनाए। छात्रा हिमानी पांडेय ने मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वरचित कविता प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। अंत में छात्रा फारान मुनिस ने धन्यवाद दिया। विद्यालय प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने रणवीर सिंह का धन्यवाद किया। साथ ही विद्यालय में पधारे सभी प्रधानाचार्यों का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नूपुर ने किया। एमजी के डायरेक्टर जीबी पांडेय, प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग, जेवी पब्लिक के प्रधानाचार्य प्रमोद त्यागी, उपप्रधानाचार्य शिव कुमार, चीफ प्राक्टर विकेश गुप्ता, इंचार्ज कुमुद गार्गी, गीता मित्तल, नूपुर गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें